फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक दिन बिजली गई, स्ट्रीट लाइट बुझी, फिर नहीं जली

विज्ञापन
विज्ञापन
कैनाल रोड के चिरंजीपुर स्थित वाल्मीकि कॉलोनी की मुख्य गली में शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। वहीं पुल नंबर एक के पास दो स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। एक महीने पहले अचानक लाइट जाने के बाद स्ट्रीट लाइट बुझी थीं, उसके बाद से दोबारा नहीं जली। शाम को मोबाइल की लाइट खोलकर लोग सड़क से आवाजाही करते हैं, आपराधिक घटनाओं की आशंका भी बनी हुई हैं।
विज्ञापन




दिवाली से पहले शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की खराब स्ट्रीट लाइट को दोबारा रोशन करने के लिए अमर उजला अभियान चला रहा है। शुक्रवार को रितेश मचल ने फोन कर बताया कि वाल्मीकी बस्ती में स्ट्रीट लाइट एक महीने से बंद पड़ी है। मौके पर जाकर पड़ताल की गई, तो सात स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी थी।



स्थानीय रितेश, कृपालु और अमित मिश्रा ने बताया कि एक महीने पहले विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। उस दौरान शायद कनेक्शन हटने से स्ट्रीट लाइट बंद हो गई। बताया कि लाइनमैन को कई बार कनेक्शन जोड़ने के लिए कहा गया, लेकिन आज तक लाइट नहीं जली।
विज्ञापन


वहीं विवेक बिष्ट ने फोन कर बताया कि एक नंबर पुल के पास स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। यहां मौके पर एक नंबर पुल के पास और उसके आगे कुछ दूरी पर एक घर के आगे लगी स्ट्रीट लाइट बंद मिली। विवेक ने बताया कि रात को अंधेरे के चलते सड़क से निकलने में दिक्कत होती है। अंधेरे में सांप आदि के काटने का खतरा भी रहता है। उसके अलावा आपराधिक घटनाओं का डर भी बना रहता है।


स्ट्रीट लाइट में बंद और खोलने के बटन नहीं है, जब लाइट लगी थी, तब से लगातार चल रही थी। इसके कारण ही लाइनमैन ने कनेक्शन काटा था। आज कनेक्शन को जोड़ दिया जाएगा, लेकिन ग्राम प्रधान को स्ट्रीट लाइट पर बटन लगाने होंगे।
विज्ञापन


- मोहम्मद अरशद, एसडीओ, उर्जा निगम






स्ट्रीट लाइट खराब तो हमें बताएं

संपर्क सूत्र - 9368724153
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें