फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशा का कारोबार करने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देहरादून के जिला अध्यक्ष संजय तोमर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने उप जिलाधिकारी कालसी युक्ता मिश्रा से मुलाकात कर क्षेत्र में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। नशे के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की। नशा का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कहा कि कुछ माह से कालसी क्षेत्र के कालसी बाजार, हरिपुर, व्यास नहरी, कालसी गेट आदि क्षेत्रों में छात्रों तथा स्थानीय युवाओं में नशे की लत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में कई ऐसे स्थान हैं, जहां चोरी छिपे नशा बेचा जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की अपील की। नशे के कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।



ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री विनायक नौटियाल, कुंदन, प्रदीप, सारांश, नरेश, शुभम, रविकांत, गौरव, दीपक, कपिल, ईश्वर, विशाल, वैभव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें