फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी से पकड़े एक करोड़ रुपए

Wed, 16 Sep 2015 12:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बरेली-देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष की लाल बत्ती लगी गाड़ी व साथ चल रही स्कार्पियो से बरेली पुलिस ने नोटों से भरे तीन बैग और तीन छोटे थैले बरामद किए।
विज्ञापन


लाल बत्ती लगी गाड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष और बसपा नेता अंजुम बेगम के पति अमीर आजम और पीछे चल रही स्कार्पियो में प्रॉपर्टी डीलर था। पकड़ी गई रकम एक करोड़ दस लाख रुपए है।

पूछताछ में अमीर आजम ने बताया कि वह गाड़ी लेकर लखनऊ की ओर लेकर जा रहे थे। इस मामले में रात एक बजे तक पकड़े गए लोगों की पहचान को लेकर असमंजस की स्थिति रही। पुलिस पहले पकड़े गए शख्स को जिला पंचायत अध्यक्ष का जेठ मोहम्मद शहजाद बताती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर अधिकारियों ने की नोटों की गिनती

इस बारे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को किसी से व्हाट्सएप पर सूचना मिलने के बाद एलर्ट जारी किया गया। काफी भागदौड़ के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे फतेहगंज पूर्वी में लालबत्ती लगी गाड़ी पुलिस की पकड़ में आ गई।

इसमें खुद अध्यक्ष के पति अमीर आजम बैठे थे। साथ में उत्तराखंड पुलिस का गनर भी था, जो अध्यक्ष को मिला हुआ बताया गया है। गाड़ी के पीछे एक और स्कार्पियो गाड़ी थी, जिसमें प्रॉपर्टी डीलर सत्तार बैठा था। सत्तार जिला पंचायत अध्यक्ष अंजुम बेगम के रिश्ते में देवर बताए गए हैं।

दोनों गाड़ियों को पकड़ने के बाद पुलिस अधिकारी उन्हें एसएसपी के शिविर कार्यालय लाए। पूछताछ के बाद एसएसपी के सभी छह लोगों को गनर के साथ पुलिस लाइन ले जाया गया। पुलिस लाइन में आयकर अधिकारियों ने नोटों की गिनती की। गाड़ी में पॉलीथिन में रखे कागजातों को भी कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

गाड़ी से एक नेमप्लेट भी मिली, जिस पर प्रेक्षक, निर्वाचन आयोग लिखा है। बरेली के एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि गाड़ियों से 1.10 करोड़ रुपए मिले हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है यह रकम किस मकसद से ले जाई जा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें