फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के लैपटॉप और मंगलसूत्र के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने शिक्षिका के घर पर हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक लैपटॉप और एक सोने का मंगलसूत्र का पेंडल बरामद किया है। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते चार दिसंबर की रात को चोरों ने शिक्षिका सीमा वर्मा पत्नी नरेश वर्मा निवासी वॉर्ड-1 लक्ष्मणपुर के घर के ताला तोड़ एलईडी टीवी, लैपटॉप, एक सोने का मंगलसूत्र का पेंडल और चांदी की पाजेब पर हाथ साफ किया था। घटना के समय उनके घर पर कोई भी नहीं था। मामले में बीते छह दिसंबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज का आरोपियों की तलाश तेज कर दी शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात चोरी में शामिल एक संदिग्ध युवक को पुल नंबर एक के पास से पकड़ा। संदिग्ध युवक की पहचान राज तोमर पुत्र संतराम तोमर निवासी नवाबगढ़ नियर धन्वंतरी अस्पताल थाना विकासनगर के रूप में हुई। पूछताछ में राज तोमर ने बताया कि उसने अपने साथी शुभम त्यागी पुत्र शिव कुमार त्यागी निवासी वार्ड- 11 फतेहपुर थाना सहसपुर और आनंद पुत्र मामचंद निवासी खेड़ा लक्ष्मणपुर थाना विकासनगर के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। चोरी का अन्य सामान साथियों के पास है। चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक किशन देवरानी और कॉस्टेबल त्रेपन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें