फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आयुर्वेद एक्सपो... आयुर्वेद में दवाओं से लेकर मशीनों तक का प्रदर्शन, आर्डर पर पहुंच जाएंगी घर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iवर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो में आयुर्वेदिक दवाओं के लाभ बताए
विज्ञापन

I
Iतीन दिवसीय 10वां वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो में आयुर्वेदिक दवाओं और मशीनों का प्रदर्शन किया गया। यही नहीं डॉक्टरों के लिए आयुर्वेदिक सर्जिकल सामान भी आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों ने दवाओं और मशीनों में खूब दिलचस्पी दिखाई।I
Iवर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो में आयुर्वेद के माध्यम से ज्यादातर बीमारियों का उपचार करने का दावा किया गया। इस दौरान ब्यूटी केयर, रोग प्रतिरोधक क्षमता, मधुमेह, दिल की बीमारी, मानसिक विकार, किडनी संबंधित समस्या, ज्वाइंट्स केयर, लीवर केयर, बच्चों के विकास सहित अन्य मामलों को लेकर विभिन्न दवाओं का प्रदर्शन किया गया। किस बीमारी में कौन सी दवा लेनी है और उससे क्या फायदा होगा, इसके बारे में बताया गया। कंपनियों के उत्पादों के बारे में जागरूक किया गया। किसी को उत्पाद पसंद आए और उस सामान का आर्डर दिया तो दावा किया गया कि वह आपके घर पहुंच जाएगा।I
विज्ञापन

Iइनके अलावा पंचकर्म की विभिन्न मशीनों का भी स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। इनमें सिरोधारा स्टैंड, सिरोधारा वेस्सल, स्टीम बाथ चेंबर, लकड़ी का पैथेयम, मसाज टेबल, स्टीम बाथ चेंबर सिटिंग टाइप, धरापैथी विद स्टैंड, लीच आदि वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया।
I
I
I
Iपद्धति के बारे में समझायाI
Iआयुर्वेद से जुड़ी विभिन्न उपचार पद्धति के बारे में लोगों को विस्तार से समझाया गया। बताया गया कि किस तरह इन पद्धतियों को अपनाकर लोग न सिर्फ मानसिक रूप से स्वस्थ हो सकते हैं, बल्कि शारीरिक रूप से भी। दक्षिण भारत में खासकर ये थैरेपी तेजी से चल रही है।I
विज्ञापन

12जेएनडी16: नंदगढ़ गांव में किसानों से बात करते हुए जुलाना विधायक विनेश फोगाट। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें