फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विजयादशमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, धूं-धूं कर जला रावण का अहंकार

Tue, 20 Oct 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयादशमी पर मंगलवार को विकासनगर और आसपास के क्षेत्रों में बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देते हुए रावण के पुतले का दहन किया गया। डाकपत्थर, हरबर्टपुर, विकासनगर और सेलाकुई में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रावण के पुतले जलते ही मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठे।
विज्ञापन


विजयादशमी को भगवान श्रीराम की ओर से रावण पर विजय प्राप्त करने की स्मृति में मनाया जाता है। लोगों ने पुतलों को जलते देख अच्छाई और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बच्चों और युवाओं में भी उत्साह नजर आया।

नेहरू मार्केट डाकपत्थर स्थित बैराज ग्राउंड में श्री रामलीला समिति की ओर से रात करीब 8:00 बजे रावण दहन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान और जिला पंचायत सदस्य सुमित नेगी रहे। पुतला दहन के दौरान लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। बड़ी संख्या में दर्शक कार्यक्रम देखने पहुंचे।
विज्ञापन


हरबर्टपुर के बीडीएम स्कूल प्रांगण में दशहरा कमेटी की ओर से रात करीब साढ़े आठ बजे रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। विधायक मुन्ना सिंह चौहान और नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी मुख्य अतिथि रहे। वहीं सरस्वती कला मंच समिति विकासनगर ने रात करीब 10 बजे रावण दहन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता रामशरण नौटियाल रहे।

सेलाकुई के बावन बीघा मैदान में श्रीराम ने तीर चलाकर रावण दहन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सहदेव सिंह पुंडीर रहे। पुतला जलते ही मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। आतिशबाजी ने लोगों का उत्साह बढ़ाया और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने दहन का आनंद लिया।

डाकपत्थर में समिति सचिव पंकज नैथानी, निर्देशक मायाराम डौंडियाल, सौरभ उनियाल, हरबर्टपुर में नीरज रोहिल्ला, आशीष जैन, पंकज गोड़, प्रवीण अरोड़ा, विकासनगर में नवनीत वर्मा, विकास शर्मा, सियाराम पटेल, राकेश गुलरिया और सेलाकुई में दशहरा समिति अध्यक्ष रविदास चंगोल, सचिव अमरजीत चंगोल, उपाध्यक्ष राजीव बिजल्वाण समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें