एफआरआई परिसर के पुराने हॉस्टल से सात जुलाई को प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों के जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई। जगलाल निशाद की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएचओ कैंट कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि चोरी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के पुराने हॉस्टल में हुई। यहां पर अकादमी के कर्मचारी जगलाल निशाद रहते हैं। गत सात जुलाई की शाम चार बजे वह किसी काम से बाहर गए थे। लौटकर आए तो देखा कि आवास में सामान बिखरा पड़ा था। यहां से आईएफएस अधिकारी एमजे यादव की सोने की चेन, पूजा मीणा और निशा एसएन के तीन हजार रुपये नकद व एक अन्य का सामान चोरी कर लिया गया। बता दें कि इसी क्षेत्र में चार दिन पहले एक सेना के मेजर के सरकारी आवास से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर ली गई थी।