फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आरक्षण समेत अन्य मांगों पर राज्य आंदोलकारी मुखर, 10 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास घेरने का एलान

Thu, 06 Jul 2023 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शहीद स्मारक पर बुधवार को उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद की ओर से आयोजित विभिन्न संगठनों और दलों की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारियों का प्रदर्शन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण, मूल निवास और अनुच्छेद-371 लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर राज्य आंदोलनकारी दस जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। कांग्रेस, महिला मंच, एसएफआई और सीटू समेत कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है।

विज्ञापन


शहीद स्मारक पर बुधवार को उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद की ओर से आयोजित विभिन्न संगठनों और दलों की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में सभी संगठनों ने आक्रोश जताया कि सरकार दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण, मूल निवास और चिह्नीकरण आदि मांगों को लेकर लगातार आंदोलनकारियों को बरगला रही है। कई बार आश्वासन के बाद भी आज तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए रणनीति बनी। घेराव में अधिक से अधिक संख्या में लोगों के शामिल होने का आह्वान किया गया।

बैठक में परिषद के संरक्षक नवनीत गुसाईं, विपुल नौटियाल, सुरेश कुमार, महिला मंच की संयोजक निर्मला बिष्ट, कांग्रेस से सुरेंद्र अग्रवाल, यूकेडी से विजेंद्र रावत, जनवादी महिला संगठन से इंदु, नेताजी समिति से प्रभात डंडरियाल, सीटू से लेखराज, सीपीआई से अनंत आकाश, बालेश, जगमोहन रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें