फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निनाद उत्सव में पहुंचेंगी अभिनेत्री हेमा मालिनी, पवनदीप की आवाज का चलेगा जादू

Thu, 06 Jul 2023 03:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

उत्सव में सिने जगत से जुड़े बृजेंद्र काला, कमलजीत सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सुधीर पांडे भी प्रतिभाग करेंगे। वहीं संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र का आगाज ''निनाद'' उत्सव के साथ होने जा रहा है। यह चार दिवसीय उत्सव सात से 10 जुलाई तक चलेगा। इसमें हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट उत्तराखंड राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक सजीव चित्र आम जनमानस के समक्ष रखा जाएगा। गायक पवनदीप राजन, अभिनेत्री हेमा मालिनी और ममता जोशी कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी।

विज्ञापन


नींबूवाला गढ़ी कैंट स्थित संस्कृति विभाग में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजकों ने बताया कि इस सांस्कृतिक केंद्र में एक वृहद संग्रहालय स्थापित किया गया है। इसमें अनेक कलाकृतियां, मूर्तिकला इत्यादि संग्रहित हैं। इसके साथ ही इस केंद्र में उत्तराखंड की पारंपरिक एवं समकालीन कला को भी प्रदर्शित किया गया है।

इस उत्सव में लोक साहित्य एवं लोक भाषा पर आधारित पुस्तक प्रदर्शनी भी मुख्य आकर्षण होगा। उत्सव में सिने जगत से जुड़े बृजेंद्र काला, कमलजीत सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सुधीर पांडे भी प्रतिभाग करेंगे। वहीं संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के 55 अस्पतालों को मिलेगा भूकंपरोधी कवच, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
विज्ञापन


पवनदीप की आवाज का जादू चलेगा
इस उत्सव में उत्तराखंड में कला के ब्रांड एंबेसडर प्रसून जोशी को भी आमंत्रित किया गया है। गायक नरेंद्र सिंह नेगी पद्मश्री प्रीतम भारतवाण, पदमश्री बसंती बिष्ट, पद्मश्री श्रीमती माधुरी बड़थ्वाल भी प्रस्तुति देंगे। यहां हिमाचल प्रदेश का तातीना नृत्य, राजस्थान का कालबेलिया नृत्य, बंगाल का बाउल नृत्य, असम का बिहू नृत्य एवं उत्तराखंड प्रदेश के विभिन्न अंचलों की पारंपरिक लोक संस्कृति देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें