फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दीपावली पर चमका बाजार, पछवादून में हुआ साढ़े पांच करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
I- बाजारों में देर शाम तक खरीदारी के लिए लगी रही लोगों की भीड़
विज्ञापन

I

I
I

I- इलेक्ट्रोनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स सामान और शोपीस आइटम की हुई जबरदस्त खरीदारीI

छाेटी दीपावली पर पछवादून के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल सामान, शोपीस आइटम और फर्नीचर की जमकर खरीदारी हुई। देर शाम तक बाजारों में भीड़ जुटी रही है। पारंपरिक बाजार की रौनक देखते ही बन रही थी। विकासनगर व्यापार मंडल के मुताबिक देर शाम तक करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये का अनुमानित कारोबार हुआ।

बुधवार को छोटी दिवाली पर लोग परिवार के साथ सज धजकर बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे। विकासनगर में सहारनपुर, सिरमौर के सीमांत क्षेत्रों, जौनसार बावर और उत्तरकाशी तक से लोग खरीदारी के लिए आए। हरबर्टपुर बाजार में शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने खरीदारी की। उधर, सेलाकुई और सहसपुर में औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी भी अपने परिवार के साथ बाजारों में पहुंचे।
विज्ञापन




बाजारों में सबसे अधिक खरीदारी टीवी, फ्रीज, वांशिग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, इलेक्ट्रिक चिमनी, माइक्रोवेव ओवन, टोस्टर, ग्रिलर, साउंड सिस्टम आदि सामानों की हुई। वहीं, सोफा सेट, बेड, अलमारी, डाइनिंग टेबल और कुर्सी सेट भी खूब खरीदे गए। शोपीस, फैंसी आइटम और देवी-देवताओं को नेचर पेटिंग की भी जमकर खरीदारी हुई। फूलों की दुकानों में बंदनवार, गेंदा, गुलाब, कमल के फूल भी बिके। इलेक्ट्रिक की दुकानों में फैंसी लाइट और रंग-बिरंगी लाइट की जबरदस्त डिमांड रही।

हालांकि, दूसरे दिन ऑटोमोबाइल की बिक्री में कमी आई। सेलाकुई, हरबर्टपुर, सहसपुर और विकासनगर क्षेत्र में 52 पेट्रोल बाइक, स्कूटर और 13 कारों की खरीद हुई। पटाखे भी खूब बिके। लोगों ने पैठ बाजार और स्थायी दुकानों से सर्दी के सीजन के लिए गर्म कपड़े खरीदे। मिठाइयों की दुकानों में लोगों की भीड़ टूटने का नाम ही ले रही थी। शाम तक लोग खरीदारी करते रहे। उपहार में देने के लिए क्राकरी आइटम, बाउल सेट, ग्लास सेट, ड्राइफ्रूट, नमकीन, टिन बंद रसगुल्ले और गुलाब जामुन की जबरदस्त बिक्री हुई।
विज्ञापन




विकासनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि बीते साल के मुकाबले इस बार कम कारोबार हुआ है। ऑनलाइन खरीदारी का प्रचलन बढ़ने और माह का अंत होने के कारण लोगोंं पर रुपयों की कमी इसका मुख्य कारण है। उन्होंने बताया कि देर शाम तक पूरे पछवादून क्षेत्र में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये का अनुमानित कारोबार हुआ। जबकि, बीते वर्ष करीब 10 करोड़ रुपये का अनुमानित कारोबार हुआ था। वहीं, व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमकर गुप्ता ने बताया कि इस बार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें