फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक ही मेडिकल अफसर 24 घंटे करेंगे झुलसे मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iइमरजेंसी रूम में एक शिफ्ट में केवल दो स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटीI
विज्ञापन


दीपावली के चलते उप जिला अस्पताल विकासनगर के अधिकतर चिकित्सक अवकाश पर रहेंगे। इसका असर इमरजेंसी सेवा पर पड़ेगा। केवल एक मेडिकल अफसर 24 घंटे इमरजेंसी में मरीजों और घायलों को देखेंगे। वहीं, एक शिफ्ट में दो स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। दिवाली पर अस्पताल की इमरजेंसी में आग से झुलसने के मामले आते हैं। ऐसे में पर्व पर इमरजेंसी में आने वाले मरीजों और घायलों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।



उप जिला अस्पताल में बर्न वार्ड नहीं है। इमरजेंसी में केवल ऊपरी तौर पर झुलसे मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। लेकिन, उससे बड़ी समस्या यह है कि दिवाली पर्व पर सभी विशेषज्ञ और अधिकतर चिकित्सक अवकाश पर रहेंगे। इसका असर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा पर भी पड़ना लाजिमी है। अस्पताल में बृहस्पतिवार को 24 घंटे की इमरजेंसी सेवा के लिए केवल एक मेडिकल अफसर की ड्यूटी लगाई है। मेडिकल अफसर अस्पताल में ही ऑन काल रहेंगे। गंभीर मरीज या घायल आने पर मेडिकल अफसर को उपचार के लिए बुलाया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मी ही मरीजों और घायलों को प्राथमिक उपचार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि अस्पताल में ऊपरी तौर पर झुलसे हुए मरीजों के प्राथमिक उपचार के लिए पर्याप्त दवाई, क्रीम, इंजेक्शन उपलब्ध हैं। बताया कि अधितकर चिकित्सक अवकाश पर रहेंगे। इमरजेंसी सेवा में 24 घंटे के लिए एक मेडिकल अफसर ऑन कॉल रहेंगे। एक शिफ्ट में दो स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें