फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यूटीयू ने जारी नहीं किया परिणाम तो छात्र करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजनवरी मार्च में हुई सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम जारी न होने से छात्रों में आक्रोशI
विज्ञापन




वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की ओर से परीक्षा परिणाम जारी न किए जाने से छात्रों में भारी रोष है। छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा, जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।



उधर, विवि प्रशासन का कहना है कि विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक मूल्यांकन के काम से पल्ला झाड़ रहे हैं। इसके चलते परिणाम जारी करने में देरी हो रही है। दरअसल, बीती 27 जनवरी और चार मार्च को विवि के विभिन्न विषयों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हुईं। इनके ऑनलाइन मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की ओर से लॉगिन आईडी और पासवर्ड के लिए नामंकन तो किया, लेकिन अब वह मूल्यांकन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीके वटेल की ओर से विवि से संबद्ध संस्थानों को पत्र जारी कर शिक्षकों का यह व्यवहार शैक्षणिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा गया था कि शिक्षक अपनी कक्षा में जितने छात्र-छात्राओं को पढ़ाते हैं, उतनी कॉपियाें का मूल्यांकन तो अनिवार्य रूप से करें। बावजूद इसके शिक्षक अपने काम से पल्ला झाड़ रहे हैं। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा, विवि प्रशासन की लापरवाही के चलते परिणाम में देरी हो रही है। अगर हफ्ते के अंदर परिणाम जारी नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें