फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच की रिपोर्ट आई: उत्तराखंड में राहत, ओमीक्रोन की पुष्टि नहीं

Sat, 18 Dec 2021 10:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

 ऋषिकेश एम्स से भी सैंपल मिल गए हैं। 50 सैंपल लैब में अभी उपलब्ध है, जिन्हें जांच के लिए लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में तीसरे बैच में 39 सैंपल की रिपोर्ट में ओमिक्रोन की पुष्टि नहीं हुई है। उत्तराखंड के लिए फिलहाल राहत की खबर है। दून मेडिकल कॉलेज की लैब में तीसरे बैच की रिपोर्ट आ गई हैं। जिसमें ओमीक्रॉन वैरियंट नहीं मिला है। उसमें पुराना डेल्टा और डेल्टा प्लस की ही पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि लैब में 22 नवंबर से पहले बैच में 18, दूसरे बैच में 80 और तीसरे बैच में 39 सैंपलों की जांच की गई है। अभी तक सभी सैंपलों में डेल्टा एवं डेल्टा प्लस वैरियंट मिला है। कुल 137 सैंपलों की जांच की गई है। ऋषिकेश एम्स से भी सैंपल मिल गए हैं। 50 सैंपल लैब में अभी उपलब्ध है, जिन्हें जांच के लिए लगाया जा रहा है। एक जांच की प्रक्रिया में चार से छह दिन लगते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें