राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में तीसरे बैच में 39 सैंपल की रिपोर्ट में ओमिक्रोन की पुष्टि नहीं हुई है। उत्तराखंड के लिए फिलहाल राहत की खबर है। दून मेडिकल कॉलेज की लैब में तीसरे बैच की रिपोर्ट आ गई हैं। जिसमें ओमीक्रॉन वैरियंट नहीं मिला है। उसमें पुराना डेल्टा और डेल्टा प्लस की ही पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि लैब में 22 नवंबर से पहले बैच में 18, दूसरे बैच में 80 और तीसरे बैच में 39 सैंपलों की जांच की गई है। अभी तक सभी सैंपलों में डेल्टा एवं डेल्टा प्लस वैरियंट मिला है। कुल 137 सैंपलों की जांच की गई है। ऋषिकेश एम्स से भी सैंपल मिल गए हैं। 50 सैंपल लैब में अभी उपलब्ध है, जिन्हें जांच के लिए लगाया जा रहा है। एक जांच की प्रक्रिया में चार से छह दिन लगते है।