फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: ओलंपियन सरबजोत बोले- देश में नहीं है कहीं ऐसी शूटिंग रेंज...निशानेबाजों ने दिखाया अपना हुनर

Mon, 03 Feb 2025 01:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले ओलंपियन सरबजोत राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आज वह पदक जीतने के मकसद से फाइनल स्पर्धा में निशाना साधेंगे।
विज्ञापन
सरबजोत सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शूटिंग प्रतियोगिता की 10 मीटर रेंज के क्वालीफाइंग राउंड में देशभर के निशानेबाजों ने अपना हुनर दिखाया। वहीं, राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे ओलंपियन सरबजोत सिंह ने भी फाइनल में जगह पक्की की। आज सोमवार को वह पदक जीतने के मकसद से फाइनल स्पर्धा में निशाना साधेंगे।

विज्ञापन


सरबजोत ने कहा, दून में बनी शूटिंग रेंज की तरह की रेंज उन्होंने देश में कहीं नहीं देखी। जिस तरह की यह शूटिंग रेंज बनाई गई है, वो विदेशों में ही देखने को मिलती है। दिल्ली, भोपाल की शूटिंग रेंज अच्छी है, लेकिन देहरादून की यह रेंज सबसे अच्छी लगी। उन्होंने कहा, शूटिंग में देश का भविष्य अच्छा है।

ये भी पढ़ें...National Games:  राष्ट्रीय खेलों के लिए हॉकी टीम में हरिद्वार की बेटियों का दबदबा, चयन कमेटी ने जताया भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में भी अच्छी संभावनाएं हैं। कहा, पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद निश्चित तौर पर लोकप्रियता तो बढ़ गई है। वहीं, अपना मैच खत्म करके जैसे ही सरबजोत बाहर आए उन्हें प्रशंसकों ने घेर लिया और खूब फोटो व सेल्फी ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें