फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के बेटे ओलंपियन नितेंद्र ने बढ़ाया मान, मुंबई मैराथन में तीसरी बार जीता गोल्ड

Mon, 21 Jan 2019 08:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)
विज्ञापन
ओलंपियन नितेंद्र सिंह रावत
विज्ञापन

उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के अणां गांव निवासी ओलंपियन नितेंद्र सिंह रावत ने रविवार को मुंबई मैराथन में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने तीसरी बार यह खिताब जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर पैतृक गांव में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


नितेंद्र रावत वर्तमान में छह कुमाऊं में तैनात हैं। उन्होंने रविवार को मुंबई मैराथन में दो घंटे 15 मिनट और 52 सेकंड में 42 किमी की दूरी तय कर गोल्ड जीता। अब वह दोहा वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

नितेंद्र के गोल्ड जीतने की  सूचना पत्नी दीप्ति रावत ने परिजनों को दी। ओलंपियन रावत के पिता हरीश सिंह रावत ने बताया कि नितेंद्र इससे पहले दो बार मुंबई मैराथन में गोल्ड जीत चुके हैं। नितेंद्र की मां रमा रावत ने कहा कि उनका बेटा दोहा चैंपियनशिप में भी भारत का नाम रोशन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें