फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ापे में जवान मोहतरमा से दिल लगा बैठे

Sat, 24 Aug 2013 12:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कब, कहां और किससे दिल लग जाए यह कहना बड़ा मुश्किल है। आखिर दिल तो दिल ही है ना, कई बार नादानी भी कर देता है।
विज्ञापन


अपने उम्रदराज हरदिल अजीज चचा गालिब का दिल पिछले दिनों एक जवान मोहतरमा पर आ गया। उम्र का फर्क इतना बड़ा है कि इस दास्तान-ए-इश्क पर किसी को यकीं नहीं होगा भी कैसे।

चचा के दिल में लगी आग के सबूत तो किसी के पास नहीं है लेकिन मोहतरमा को एक महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करने की सिफारिशी चिट्ठी हुकूमत को जिस असरदार ढंग से लिख डाली उससे दिल के इरादे प्रदर्शित हो गए लगते हैं।
विज्ञापन


हालांकि, हुक्मरानों ने चचा को बहुत समझाया कि पद महत्वपूर्ण है यदि कोई और नाम बता दिया जाए तो सूबे के हित में होगा। लेकिन चचा नहीं माने और जिद पर अड़ गए। मोहतरमा का ऐसा जादू चला कि चचा पूरी तरह से मोहपाश में हैं। रिश्ता मोहब्बत का हो या इंसानियत का लेकिन गहराई नापना किसी के वश की बात नहीं है।
विज्ञापन


दिल की लगी और दिल्लगी में फर्क नापना भी मुश्किल है। अब मजे की बात यह है कि जल्द ही मोहतरमा की ताजपोशी एक बेहतरीन पद पर होने वाली है। इस मोहतरमा के साथ ही एकाध और की नैय्या भी पार लगने उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें