फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में जीवित प्रमाण पत्र जमा करने गई थी वृद्ध महिला, लौटते वक्त हुई मौत

Thu, 28 Nov 2019 12:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मृतक आनंदी देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पेंशन के लिए बैंक में जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बाद 85 वर्षीय आनंदी देवी बेटे के साथ स्कूटी पर घर लौट रही थीं। इस दौरान स्कूटी रपटी और उनका सिर जमीन पर लगा। जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना से परिवार शोकाकुल है। पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट विकास खंड में गौछ मणमानले निवासी आनंदी देवी पत्नी स्व. मनोरथ पांडेय गुरुवार की सुबह अपने बेटे के पास पहुंची।

उनका बेटा भुवन टकाना में रहता है। दोनों आनंदी की पेंशन के लिए बैंक में जीवित प्रमाण पत्र जमा कर लौट रहे थे। तभी बैंक से 150 मीटर आगे कोतवाली के पास स्कूटी बारिश के दौरान रपट गई। वृद्ध महिला का सिर सड़क पर बुरी तरह टकरा गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें