फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए जलाया अलाव, उसी में जलकर बुजुर्ग की हो गई दर्दनाक मौत

Tue, 02 Jan 2018 09:23 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
fire
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से बचने के लिए बुजुर्ग ने जिस अलाव को जलाया, उसकी में जलकर वह तड़प-तड़प कर मर गया। दिसंबर के अंतिम दिनों में फाल्गुन का जैसा गुनगुना एहसास करा रहे मौसम ने नए साल की शुरुआत में अचानक रुख बदल लिया।

विज्ञापन


सर्द हवाओं के साथ शुरू हुए साल के दूसरे दिन मंगलवार को शीतलहर के चलते लोग ठिठुर गए। उच्च हिमालयी क्षेत्र की पंचाचूली और छिपलाकेदार की चोटियों और नाभीढांग से लिपुलेख के बीच बर्फबारी हुई है।

मुनस्यारी में सोमवार रात तापमान शून्य से .4 डिग्री नीचे चला गया। पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस और नैनीताल में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरोवर नगरी में ठंड से एक होटल गाइड की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुई मौत

fire
उधर, नानकमत्ता के ग्राम बिचुवा बगिया में अपने घर के आंगन में अलाव जलाकर पास ही में चारपाई पर सो रहे 35 वर्षीय मजदूर गुरमेज सिंह की अलाव की चपेट में आकर जल जाने से मौत हो गई।  तराई-भाबर सुबह-शाम के कोहरे के कारण ठिठुरने लगे हैं।

दिन में धूप खिल रही है लेकिन उसमें पहले जैसी तपिश नहीं रही। कोहरे का असर रेल और बस सेवाओं पर भी पड़ा है। दिल्ली-यूपी रूट की बसें और ट्रेनें समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार इस समय पश्चिमी हवाओं का असर काफी ज्यादा है और जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल की पहाड़ियों पर हो रहे हिमपात के कारण ठंडी हवाएं इस इलाके तक भी पहुंच रही हैं। अभी कुछ दिनों तक लोगों को सूखी ठंड का असर झेलना होगा। अभी कोई ऐसा सिस्टम सक्रिय नहीं हो रहा है, जिससे बारिश या बर्फबारी की उम्मीद की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें