फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शादी में धनोल्टी आए अधेड़ की ठंड से मौत, कॉलेज परिसर में पड़ा मिला शव

Tue, 12 Dec 2017 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड में बर्फबारी से पारा लगातार गिर रहा है। इसके चलते अपने भतीजे की शादी में धनोल्टी आए 50 साल के बुजुर्ग की ठंड से मौत हो गई। कॉलेज के परिसर में अधेड़ का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


मंगलवार तड़के धनोल्टी इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव ठंड से जकड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में रातभर खुले आसमान के नीचे रहने से ठंड के कारण व्यक्ति की मौत हुई।

बीते दिन सोमवार को पवन पुत्र गणेशु की बारात उनके गांव चुलुसैण से डांडा की बेली में गई थी। शाम को बारात चुलुसैण गांव पहुंची। बारातियों के खाने की व्यवस्था राजकीय इंटर कालेज के समीप ही की गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नशे की हालत में था अधेड़

नशे की इंतहा इतनी हो गई थी कि दर्शन लाल पुत्र धलामू (50) निवासी ग्राम सेलूर जुवा पट्टी वहीं खुले आसमान के नीचे ही सो गया। रातभर कड़ाके की ठंड से शरीर जकड़ गया और सुबह मरा मिला।

मृतक दूल्हे का रिश्ते में मामा लगता हैं। सुबह स्कूल में शव को देख प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने इसकी सूचना कुमाल्डा चौकी को दी। कुमाल्डा चौकी प्रभारी दीपक भंडारी ने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। भंडारी ने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। शरीर ठंड के कारण जकड़ा हुआ है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें