नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच का स्प्रिंग अचानक से टूट गया। इसके बाद जो हुआ वहां हड़कंप मच गया।
सोमवार को नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस(12017) दोपहर एक बजे देहरादून स्टेशन पहुंची। रूटीन जांच के दौरान पता चला कि कोच नंबर सी-11 का स्प्रिंग टूटा हुआ है। गनीमत यह रही कि टूटे हुए स्प्रिंग से ही कोच सही सलामत देहरादून तक पहुंच गई।
रेलवे ने तत्काल कोच को ट्रेन से अलग कर वापसी में नई दिल्ली नहीं भेजा। इस कोच के यात्रियों को इसी ट्रेन के दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। स्प्रिंग का रिपेयर करने के लिए कोच को वर्कशॉप भेजा गया।
उधर कोहरे के कारण बाहर से आने वाली ट्रेनों का लेट पहुंचे का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। हावड़ा एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से देहरादून पहुंची। वहीं इलाहाबाद से चलने वाली लिंक एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से सात घंटे लेट रही।