टिहरी के हड़म तल्ला गांव में बीती रात एक मकान में आग लगने से कमरे में सो रहे एक वृद्ध कुंदन लाल कोठारी (76) की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में कुछ ही देर में मकान भी जलकर नष्ट हो गया है।
सुबह चला पता
इस दर्दनाक हादसे का लोगों को सुबह पता चला। करीब छह बजे सुबह लोग जागे तो उन्होंने कुंदन लाल कोठारी के घर से धुआं उठता देखा। जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक मकान मलबे में तब्दील हो चुका था।
सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने किसी तरह से कमरे में घुसकर अध जले शव को बाहर निकाला।
परिवार में था अकेला
एसआई ईलम सिंह भंडारी ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वृद्ध अकेला ही रहता था। उनके परिवार में अन्य कोई भी सदस्य नहीं है।
संभावना है कि बिस्तर में जलती बीड़ी पीने की वजह से आग लगने पर यह हादसा हुआ है।