फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोईवालाः मलकीत सिंह हत्याकांड में तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा, हो सकता है बड़ा खुलासा

Mon, 01 Apr 2019 03:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

डोईवाला के माधोवाला निवासी मलकीत सिंह की 25 मार्च की रात धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आज तीन लोगों के गिरफ्तार किया है। आज शाम पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

विज्ञापन


बता दें कि 25 मार्च की रात हत्या करने के बाद हत्यारों ने पूरे मकान को खंगाल डाला था। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्यारे घर से कितना कैश और जेवरात ले गए हैं। मलकीत सिंह की हत्या के मामले में जीवनवाला निवासी तेजेन्द्र सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

जांच के दौरान कई लोगों ने घटना की रात चार संदिग्धों के देखने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्धों के स्केच तैयार करा लिए थे। बता दें कि पुलिस पहले दिन से हत्या को प्रॉपर्टी विवाद और अवैध रिश्तों से जोड़कर जांच कर रही है। मलकीत सिंह की हत्या सुपारी देकर कराए जाने की आशंका से भी पुलिस इंकार नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें