अप्रैल की पेंशन 15 मई तक हो जाएगी जारी
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एसीएस वित्त आनंद बर्द्धन ने समाज कल्याण, शिक्षा व वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय हुआ कि अप्रैल की पेंशन 15 मई तक जारी कर दी जाएगी। मई की पेंशन पहली जून को मिलेगी। हर माह पहली तारीख को पेंशन जारी करने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। पेंशन की धनराशि सीधे खाते में भेजने के लिए समाज कल्याण विभाग का आईटी प्रकोष्ठ और एकीकृत वित्त प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) के बीच समन्यव बनाया जाएगा। इस नई व्यवस्था के लिए 22 मई को बैठक बुलाई गई है।
प्रदेश में पेंशनरों की संख्या
वृद्वावस्था 501726
विधवा 203736
दिव्यांग 80146
नोटः करीब 30 हजार पेंशनरों को डाक के माध्यम से पेंशन जाती है।
ये भी पढ़ें...Board Exam Result 2023: मूल्यांकन पूरा, इसी महीने आ सकता है सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट
मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार पेंशनरों को प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। मैंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कुछ प्रक्रिया संबंधी मसले हैं, जिनके समाधान के लिए 22 मई को फिर एक बैठक होगी। - आनंद बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव, वित्त