फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल कीमतों में वृद्धि वैश्विक संकट में जरूरी : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश अध्यक्ष बोले, सरकार ने जनता को संकट से बचाए रखा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने तेल दामों में वृद्धि को वैश्विक संकट को देखते हुए आवश्यक कदम बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, सरकार की कूटनीति और प्रबंधन के कारण ही अब तक आम लोगों को खाड़ी युद्ध के प्रभाव से बचाए रखा गया। अब जो वृद्धि हुई है, वह भी दुनिया के बड़े देशों के मुकाबले बहुत कम है।

उन्होंने कहा कि ढाई माह से अधिक समय से जारी खाड़ी युद्ध से दुनिया ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है। जिसके चलते अमेरिका, यूरोप जैसे विकसित देशों में पहले ही पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में 25 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी की गई है। अधिकांश देशों में दाम बढ़ने के साथ पहले ही पेट्रोल डीजल की जबरदस्त कमी भी देखी जा रही है। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी की कूटनीति के चलते भारत एकमात्र देश है, जो इससे अछूता रहा है। कच्चे तेल के बढ़ते दामों का बोझ मोदी सरकार ने आम जनता पर नहीं पड़ने दिया। दुनिया के साथ हमारी विपक्षी पार्टियां भी चिंतित थी कि दाम क्यों नहीं बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारत में मूल्य वृद्धि सबसे कम रही है। जहां पेट्रोल में 3.2 प्रतिशत और डीजल में 3.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वो भी तब जब यह वृद्धि तेल विपणन कंपनियों को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण हो रहे भारी नुकसान को कम करने के लिए की गई है। जब तक संभव हुआ सरकार ने श्रेष्ठ कूटनीति और कुशल प्रबंधन से आम लोगों को इस संकट के साइड इफेक्ट से बचाने का काम किया गया। ऐसे में कांग्रेस और विपक्ष को भी राष्ट्रहित में नकारात्मक एवं भ्रम की राजनीति का त्याग करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें