फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओ री चिरैया, नन्ही सी चिड़िया, अंगना में फिर आ जा रे...

विज्ञापन
सुभाष रोड स्थित एक होटल में उत्तरांचल महिला एसोस‌िएशन द्वारा आयोजित 'मेरी लाडली'कार्यक्रम में प?
विज्ञापन
उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की ओर से 17वां मेरी लाडली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छह वर्ष से कम उम्र की दर्जनों बालिकाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। वहीं, बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं के बारे में सोचने का दिन है। आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में नाम रौशन कर रही हैं। विशिष्ट अतिथि दून डिफेंस एकेडमी की सह निदेशक दिव्या गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।
इस दौरान बनियान ट्री स्कूल के बच्चों ने ओ री चिरैया, नन्ही सी चिड़िया, अंगना में फिर आ जा रे..., दून किड्स स्कूल के बच्चों ने जिनकी हैं बेटियां, वो ये कहते हैं..., दून वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा... गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष साधना शर्मा, इंद्रा बहुखंडी, नीलिमा गर्ग, रितु मेहता, श्वेता राय, डॉ. मधु राय, शिवानी गुसाईं, वंदना, मेनका आदि मौजूद रहे।

सुभाष रोड स्थित एक होटल में उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'मेरी लाडली'कार्यक्रम में प?

सुभाष रोड स्थित एक होटल में उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'मेरी लाडली'कार्यक्रम में प?

सुभाष रोड स्थित एक होटल में उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'मेरी लाडली'कार्यक्रम में प?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें