फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकनी में बीडीसी और दोहा में निर्विरोध प्रधान का चयन

विज्ञापन
ीडीसी सकनी दलिप सिंह बिष्ट। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
साहिया। जौनसार बावर के गांव में निर्विरोध ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनने का क्रम जारी है। रविवार को कनबुआ, अलसी, सकनी और ककाड़ी के ग्रामीणों ने बैठक कर क्षेत्र पंचायत सीट सकनी पर निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) का चयन किया। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से ककाड़ी निवासी 45 वर्षीय दलीप सिंह बिष्ट पुत्र कुंवर सिंह बिष्ट को बीडीसी मेंबर बनाने का निर्णय लिया। दलीप सिंह एमए पास हैं। निर्विरोध बीडीसी चुने जाने के बाद दलीप सिंह ने कहा कि वह गांव में विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। क्षेत्र विकास से जुड़ी तमाम योजना को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में वीरेंद्र सिंह पंवार, शांति सिंह पंवार, मातवर सिंह पंवार, कुंदन सिंह बिष्ट, दयाराम बिष्ट, बहादुर सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह पंवार, महावीर सिंह बिष्ट, सियाराम पंवार, नारायण सिंह पंवार, भगत सिंह बिष्ट, चमन सिंह बिष्ट, माया राम पंवार, बिरेंद्र सिंह पंवार, भवान सिंह, प्रताप सिंह बिष्ट, दौलत सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह पंवार आदि मौजूद रहे। वहीं ग्राम सभा दोहा में भी निर्विरोध प्रधान का चयन किया गया। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से मिजान दास को ग्राम प्रधान चुना। दोहा ग्राम सभा अंतर्गत दोहा, झुसोऊ और मटियावा गांव आते हैं। बैठक में अनिल चौहान, बारू सिंह, ध्यान सिंह, जयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश चौहान, दलवीर, गजेंद्र दास, मदन दास, सुभाष दास, गोपाल दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें