फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो समाज अपने अतीत को भूलता है वह मिट जाता है : संयुक्त निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
I-कोलकाता के चितपुर में माघ महोत्सव का आयोजन, जौनसार की लोक संस्कृति की छटा बिखेरीI
विज्ञापन


जौनसार बावर क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में सेवारत कर्मचारियों, अधिकारियों ने कोलकाता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चितपुर में माघ महोत्सव का आयोजन किया। भारतीय खाद्यान्न निगम कोलकाता में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत जौनसार बावर के सैंज गांव निवासी महावीर सिंह नेगी ने कहा कि हम भले ही सरकारी सेवाओं में देश के किसी भी कोने में रहे, लेकिन हमारी जड़ें हमेशा जौनसार बावर से जुड़ी हुई हैं। जो समाज अपने अतीत और संस्कृति को भूल जाता है वह समाज हमेशा के लिए मिट जाता है। सरदार सिंह चौहान ने कहा कि जौनसार बावर की संस्कृति, परंपरा, सामूहिक जीवन पद्धति विश्व विख्यात है। इस विशिष्ट संस्कृति का आभास युवा पीढ़ी को कराने के लिए समय-समय पर जौनसार बावर से बाहर नौकरी व व्यवसाय करने वाले लोग इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान लोक संस्कृति पर आधारित लोकगीत एवं लोक नृत्य का भी आयोजन हुआ। विभिन्न पारंपरिक खेलों का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर इंदर सिंह रावत, कुंदन सिंह चौहान, एलआर डिमरी, मेहर सिंह तोमर, चमन लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iसात जनवरी को गाजियाबाद में होगा माघ महोत्सवI

जौनसार बावर जनजाति कल्याण समिति दिल्ली सात जनवरी को एनडीआरएफ कैंपस नेहरू नगर गाजियाबाद में माघ महोत्सव, वार्षिक मिलन समारोह आयोजित करेगा। समिति के अध्यक्ष बीडी जोशी ने बताया कि महोत्सव में लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम होंगे। सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें