सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होते ही अधिकारियों ने दौड़ लगानी शुरू की। जानिए क्या थी खबर..
वन संरक्षण के मामले में सोशल मीडिया कारगर साबित हुई है। चौरसा गांव में तीन दिन से जल रहे जंगल की खबर जब सोशल मीडिया के जरिए देहरादून पहुंची तो अधिकारी आग बुझाने दौड़ पड़े। इससे पहले अधिकारी खामोश थे।
शहर से सटी चूरा वनपंचायत के गांव चौरसा के जंगल में चार दिन पहले आग लग गई थी। आग के लगातार विकराल रूप धारण करने से ग्रामीण भयभीत थे। साथ ही वन संपदा भी नष्ट हो रही थी। कई दिन तक जब कोई वन अधिकारी या कर्मचारी आग बुझाने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा तो गांव के सुमित शाह ने सोशल मीडिया पर जंगल में आग लगने की खबर और फोटो पोस्ट किया।