सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें केंद्रीय सेवाओं व अखिल भारतीय सेवा के अफसरों के लिए भारी पड़ सकती है। कैसे जानने के लिए पढ़ें..
आयोग की सिफारिशों में जो एक प्रावधान जोड़ा है, उससे अखिल भारतीय सेवाओं के अफसर बड़े पैमाने पर प्रभावित होंगे। सिफारिश लागू होते ही इन अफसरों के रिटायरमेंट 58 साल की उम्र में हो जाएगा या फिर सेवा काल अधिकतम 33 वर्ष होगा। आयोग की सिफारिश जनवरी 2016 से लागू किया जाना प्रस्तावित है।
राज्य में तीन अखिल भारतीय सेवाएं कार्यरत रहती हैं। इनमें पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) व भारतीय वन सेवा (आईएफएस) शामिल हैं। सूत्रों की माने तो सातवें वेतन आयोग ने अपनी सिफारिशों में एक प्रावधान केतहत अखिल भारतीय सेवाओं के अफसरों को गहरा झटका दिया है।
प्रावधान यह है कि राज्य या केंद्र में तैनात आईएएस, आईपीएस व आईएएफएस की रिटायरमेंट की उम्र सीमा 60 वर्ष के बजाय 58 वर्ष होगी। यदि इससे पहले किसी अफसर की 33 साल की सर्विस पूरी हो जाती है तो वह 58 वर्ष से पहले ही रिटायर हो जाएगा।