नौकरी का झांसा देकर महिला के यौन शोषण और अफसरों को ब्लैकमेल करने के चर्चित प्रकरण को करीब एक महीना होने को है। लेकिन महीने भर से सचिवालय से लेकर मीडियाकर्मियों और पुलिस विभाग से कचहरी परिसर तक में लोगों की जुबां पर इसकी हर तरह से खूब गपशप लड़ाई जा रही है।
पढ़ें, महिलाएं नहीं कर सकतीं राजधानी में ये काम
मसलन, यौन शोषण प्रकरण में अभी कितने अफसरों के चेहरे बेनकाब होंगे, कौन किसको बेनकाब कर रहा है, किसने किसको व किसलिए इस्तेमाल किया, करोड़ों की ब्लैकमेलिंग की डील में और कौन-कौन शामिल थे।
पढ़ें, यौन शोषणः 'डीजीपी और ममता बोहरा ने रची कहानी'
सबसे अहम बात यह कि मामले में नए-नए नाम सामने आने पर सचिवालय से लेकर कथित मीडियाकर्मियों में घबराहट का माहौल है। एक साहब तो पूछ ही बैठे कि, कुछ बतायें तो सही अब और कितने लोग बेनकाब होने से बचे हैं भाई।