फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस की कर्मचारी के साथ पहले ही दिन छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस में एक महिला कर्मचारी के साथ पहले ही दिन मालिक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध किया तो अगले दिन से न आने की धमकी भी दी। मामले में युवती की शिकायत पर आरोपी फर्म मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामला हर्षित मसाने विद्या विहार के मालिक सचिन के खिलाफ दर्ज किया गया है। एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसने 12 अप्रैल को सचिन के दफ्तर में इंटरव्यू दिया था। इसके बाद उसे अगले दिन यानी 13 अप्रैल से आने के लिए कहा गया। लेकिन, उसने ऑफिस बुधवार यानी 14 अप्रैल को ज्वाइन किया। युवती को अकाउंट्स संभालने की जिम्मेदारी मिली थी।
आरोप है कि सचिन उसके पास आया और युवती के कंधे पर हाथ रख लिया। सचिन ने यह हाथ गलत नियत से रखा था। इसका जब उसने विरोध किया तो सचिन ने ऑफिस न आने की धमकी दी। एसएसआई पटेलनगर भुवन पुजारी ने बताया कि सचिन के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें