फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे पांडे जी

Sat, 28 Dec 2013 11:05 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पांडे जी नाम से विख्यात अभिनेता हेमंत पांडे का कहना है वह आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। इस संबंध में सोमवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन


उनका कहना है कि वह चुनाव उस जगह से लड़ेंगे जहां से कोई पूर्व मुख्यमंत्री या कोई मंत्री चुनाव लड़ेगा।

कई फिल्मों में कर चुके काम
पिथौरागढ़ के निवासी अभिनेता हेमंत पांडे को पहचान आफिस-आफिस सीरियल से मिली थी। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। इस समय वह संत आसाराम पर बनने वाली फिल्म में आसाराम का रोल निभा रहे हैं।

अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में पांडे जी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने साबित कर दिया है कि कोई भी आम आदमी चुनाव लड़ सकता है। इसके लिए अधिक पैसे की दरकार नहीं होती। कई लोग जितना शराब पीने पर खर्च करते हैं उतने में एक चुनाव लड़ा जा सकता है।
विज्ञापन


बुजुर्गों पर विशेष ध्यान
पांडे जी का कहना है कि पेंशन के लिए उत्तराखंड के हजारों बुजुर्ग यहां-वहां की भटकने के लिए विवश हैं। वह चुनाव लड़कर सत्ता में आएंगे तो प्रत्येक बुजुर्ग को पेंशन उसके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे।

उनका कहना है कि पेंशन के लिए प्रदेश के बुजुर्गों का इधर-उधर भटकना बहुत ही अमानवीय है। हमारी सरकारें आज तक इस तरफ ध्यान नहीं दे पाईं।

पांडे जी कहिन
अपने चुनाव लड़ने के फैसले पर पांडे जी साफ कहते हैं कि यह किसी कलाकार या अभिनेता का दावा नहीं है। यह पिथौरागढ़ के एक आम लड़के का दावा है।

कहा कि जिस तरह आफिस-आफिस सीरियल में मुसद्दीलाल नामक चरित्र सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की वजह से अपना वाजिब काम नहीं करवा पाता और यहां-वहां भटकता रहता है पूरी उम्र, वही हाल आज के आम आदमी का है।

किसी भी सरकारी दफ्तर में आम आदमी का छोटा सा भी काम नहीं होता है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी उसे मुसद्दीलाल बना देते हैं। आम आदमी को इस चक्रव्यूह से निकालना होगा।

हेमंत कहते हैं कि यदि आम आदमी पार्टी चाहेगी तो वह उसके लिए प्रचार भी करेंगे। इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी। अरविंद केजरीवाल से विचार-विमर्श करने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें