Iरीजनल स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से आयोजित सिविल सर्विसेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। ओएफडी-ए और पोस्टल विभाग के बीच खेले गए इस मुकाबले में ओएफडी-ए की टीम ने 25-22, 25-16, 25-21 के स्कोर से मैच अपने नाम कर लिया।
I
Iराजपुर राेड स्थित राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण विभाग में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। खिताबी मुकाबले का शुभारंभ रियल एडमिरल पीयूष पौसी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। बोर्ड के सचिव नरेश पंत ने बताया, तीन दिवसीय राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता के समापन पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। गणेश राय को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का खिताब दिया गया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह रावत, संजय बहुगुणा, रविंद्र सिंह रावत, सुखदेव, शशांक उनियाल, त्रिभुवन सिंह आदि मौजूद रहे।I