I
Iजमीन संबंधी धोखाधड़ी के आरोपी पैसेफिक गोल्फ एस्टेट के रहने वाले संजय सकलानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सकलानी के खिलाफ पिछले साल प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शिवगंगा एन्क्लेव डांडा लखौंड के रहने वाले दुर्गेश कुमार गौड़ ने पिछले साल शिकायत की थी। गौड़ ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने संजय सकलानी और सेलाकुई के रहने वाले प्रदीप जुयाल से भगवानपुर सेलाकुई में एक जमीन खरीदी थी। मौके पर भूमि की पैमाइश की गई तो पता चला कि जिस भूमि की रजिस्ट्री इन लोगों ने की है वह मौके पर कम है। इसके संबंध में सकलानी और जुयाल ने उन्हें दूसरा प्लॉट देने की बात कही और इसकी रजिस्ट्री भी गौड़ को कर दी।I
Iइस भूमि का भी जब दाखिल खारिज हुआ तो पता चला कि आरोपियों ने तीन साल पहले ही इस जमीन को किसी और को बेच दिया था। इस पर उन्होंने दोनों से संपर्क किया तो आरोपियों ने भूमि के बदले वर्तमान बाजार भाव से रुपये वापस करने को कहा, लेकिन तय समय में रकम वापस नहीं की। इस पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच संजय सकलानी को पैसेफिक गोल्फ एस्टेट स्थित उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया।I