Iमहाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10वीं जूनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप-2025 के अंडर-18 लड़कों के टूर्नामेंट का शनिवार को आगाज हुआ। पहले दिन ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल और दिल्ली ने अपने शुरुआती मैचों में शानदार खेल दिखाया।
I
Iपहले दिन देशभर से आईं 27 टीमों के साथ 27 ग्रुप-स्टेज मैच खेले गए जिसके बाद नॉकआउट दौर हुआ। इसके बाद अंतिम आठ टीमों का चयन हुआ। ओडिशा ने अपने खिताब की रक्षा की शुरुआत तमिलनाडु को 56-0 से हराकर की। इसके बाद उन्होंने ग्रुप स्टेज में असम को 34-7 से और नॉकआउट में 31-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। महाराष्ट्र ने दिन की सबसे बड़ी ग्रुप-स्टेज जीत दर्ज करते हुए आंध्र प्रदेश को 73-0 से हराया। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड को लगातार दो बार हराया। ग्रुप मैच में 17-0 और प्री-क्वार्टर में 20-0 से हराया। वहीं 2024 की क्वार्टर फाइनलिस्ट केरल ने अपने तीनों मैच जीते जिसमें दमन और दीव को 26-0 से, छत्तीसगढ़ को 43-0 से और कर्नाटक को 33-5 से हराना शामिल रहा।
I
Iचैंपियनशिप में पिछले साल के एक और क्वार्टर फाइनलिस्ट दिल्ली ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने मध्य प्रदेश पर 37-0 की जीत दर्ज की, कर्नाटक को 19-0 से हराया और फिर मणिपुर पर 39-0 से हावी होकर आसानी से क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। पिछले संस्करण की क्वार्टर फाइनलिस्ट और 2022 की सेमी-फाइनलिस्ट झारखंड ने अंडमान और निकोबार पर 45-0 की शुरुआती जीत के साथ प्रभावित किया और उत्तर प्रदेश को दो बार हराया।I
Iतेलंगाना ने जम्मू-कश्मीर पर 10-5 की करीबी जीत से अपनी मजबूती दिखाई जबकि पश्चिम बंगाल ने गुजरात को 24-12 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। रविवार को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। इसी के साथ जूनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप के 10वें संस्करण का समापन होगा।I