फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक डाली गंदी पोस्ट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रेमनगर में एक महिला ने एक युवक के खिलाफ फेसबुक पर गंदी पोस्ट डालकर सामाजिक छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद थाना प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र की एक महिला ने प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने हिमांशु पुंडीर नाम के एक युवक पर उनकी छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनके फेसबुक पर अशोभनीय और अभद्र भाषा का प्रयोग कर अभद्र टिप्पणी की।
आरोपी की इस पोस्ट को काफी लोग देख चुके हैं और इस पर टिप्पणी भी कर चुके हैं। आरोप लगाया कि फेसबुक के साथ ही आरोपी की ओर से उनके निजी मोबाइल नंबर पर भी परेशान करने की नीयत से गलत पोस्ट डाली गई।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस से तत्काल पोस्ट हटाने की मांग करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रेमनगर कुलदीप पंत ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें