भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के ट्रांजिट हॉस्टल स्थित कमरे में घुसे अज्ञात लोगों ने सामान बिखेर दिया। विधायक के अनुसार कमरे और बाथरूम में आपत्तिजनक चीज भी मिली है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, पुलिस आपत्तिजनक चीज को बच्चे का डायपर बता रही है। विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने तहरीर में बताया कि ट्रांजिट हॉस्टल में उनका कमरा नंबर सात है। यहां उनका चालक, दो केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान व पुलिसकर्मी ठहरते हैं।