फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पीएम के खिलाफ सोशल मीडिया के 18 अकाउंट्स पर आपत्तिजनक कंटेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष की शिकायत पर वसंत विहार पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। सोशल मीडिया के विभिन्न अकाउंट्स के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को कथित रूप से खराब करने का आरोप लगाते हुए बसंत विहार थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। पुलिस को भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने तहरीर दी है, जिसमें ऐसे 18 अकाउंट्स के नाम उपलब्ध करवाए हैं, जिनके जरिये पीएम की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, इन अकाउंट्स के जरिये पीएम के फोटो और वीडियो में छेड़छाड़ की गई है। शिकायत में कुछ मुख्य पोस्ट का जिक्र किया गया है, जिनमें पीएम को चाय बेचते, कमीज उतारकर बॉडी बिल्डर की तरह और रूस के राष्ट्रपति के पीछे बॉडीगार्ड के रूप में दिखाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इन अकाउंट्स के पीछे गहरी साजिश है। ये सभी अज्ञात अकाउंट होल्डर हैं, जो झूठी बातें, अफवाहें फैलाकर व भावनाएं आहत करके सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। इनकी वजह से विभिन्न समूह के बीच द्वेष बढ़ सकता है। उपद्रव को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। तहरीर में आरोपी अकाउंट धारकों के खिलाफ मानहानि और अन्य उचित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। थानाध्यक्ष अशोक राठौड़ का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर टीम मामले की जांच करेगी। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में इस तरह की पोस्ट के खिलाफ कुछ दिन पहले जिले के साइबर पुलिस स्टेशन में भी प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें