फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता...लांघा की टीम ने जीता कबड्डी और वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला

Sat, 09 Nov 2024 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  जिसमें कबड्डी और वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला लांघा की टीम ने जीता।
विज्ञापन
वॉलीबॉल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय इंटर कॉलेज कटापत्थर के संयोजन से अशोक आश्रम चीलियो के क्रीड़ा मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 बालक वर्ग वालीबॉल का पहला मुकाबला कटापत्थर और चीलियों के बीच खेला गया। जिसमें कटापत्थर की टीम विजय रही। जबकि, वॉलीबॉल का फाइनल मैच कटापत्थर और लांघा के बीच खेला गया। जिसमें लांघा की टीम ने जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रणवीर सिंह तोमर ने किया। अंडर-17 बालक वर्ग कबड्डी का फाइनल मैच कटापत्थर और लांघा के मध्य खेला गया। लांघा की टीम विजय रही। अंडर-17 बालिका वर्ग कबड्डी के फाइनल मैच अशोक आश्रम चीलियो ए और अशोक आश्रम चीलियो बी के बीच खेला गया। जिसमें अशोक आश्रम चीलियो ए की टीम विजय रही।

ये भी पढ़ें...Dehradun: राजधानी में बेरोजगार संगठन का प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में एकजुट युवा सीएम आवास कूच करने पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विजेता टीमों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मोहन प्रसाद मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, राकेश, नरेश राठौर, प्रदीप चंद पंत, धूम सिंह नेगी, आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें