फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में 14 से सहायक अध्यापक की भर्ती के आवेदन, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन

Sat, 09 Nov 2024 03:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश में 14 से सहायक अध्यापक की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। 10 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। लिखित परीक्षा अगले साल 23 फरवरी को प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
आवेदन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जनजातीय कल्याण विभाग के तहत सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए 14 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक, सहायक अध्यापक प्राइमरी के 15 और सहायक अध्यापक एलटी कंप्यूटर के 12 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


10 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। लिखित परीक्षा अगले साल 23 फरवरी को प्रस्तावित की गई है। इस भर्ती में राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के हिसाब से पदों का विवरण दिया है लेकिन साथ ही ये भी स्पष्ट किया गया है कि यह आरक्षण हाईकोर्ट में दायर याचिका के निर्णय पर निर्भर करेगा।

ये भी पढ़ें...Dehradun: राजधानी में बेरोजगार संगठन का प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में एकजुट युवा सीएम आवास कूच करने पहुंचे

भर्ती के लिए आवेदक की आयु 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित व ओबीसी को 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देना होगा। आयोग ने इसका सिलेबस भी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें