सभावाला सेक्टर के माजरी गांव में भी बाल विकास परियोजना की ओर से पोषण मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू ने किया। प्रतिभागियों ने पौष्टिक व्यंजनों को जमकर लुत्फ उठाया।
ब्लॉक प्रमुख ने लोगों को अनाज, फलों और सब्जियों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. ललिता शुक्ला ने महिलाओं को पोषक तत्वों की जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना के बारे में जानकारी दी।
हेल्दी बेबी शो में विमान प्रथम रहे। भावी मम्मी में रुखसार विजेता बनीं। बेस्ट दादी अम्मा का खिताब विमला देवी को मिला। मौके पर ग्राम प्रधान नफीसा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मधु रानी, बाल विकास परियोजना अधिकारी तरुण चमोला, सुपरवाइजर विधु गुलाटी, लक्ष्मी चौहान, आजाद अली, अनीता अग्रवाल, रीना, बीना, अनिता कश्यम, पूनम, तबस्सुम आदि मौजूद रहीं।
उधर, ग्राम पंचायत खुशहालपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत पोषण मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान नवजात शिशुओं को वैष्णवी किट भी बांटी गई। मेले में मौजूद शिशुओं और महिलाओं के बीच स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, भावी मम्मी प्रतियोगिता और दादी अम्मा प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया।
सुपरवाइजर कमलेश ने वन स्टॉप सेंटर, निर्भया प्रकोष्ठ और महिला शक्ति केंद्र के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बीडीसी आसमीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उफतजहां, गुलिश्ता परवीन, मुन्नी बानो, मुन्नी खातून, आशुपाल, सिकंदर, शहनाज, वसीमा, रसीला, बुशनसीब आदि मौजूद रहीं।