फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक आईडी हैक कर ठगे पांच हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर ठगों ने उत्तराखंड पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर की फेसबुक आईडी हैक कर उनके परिचितों से मदद के नाम पांच हजार रुपये ठग लिए। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में पीड़ित आशीष पुंडीर निवासी विवेक विहार हरबर्टपुर ने कहा कि उनके परिचित आरएस चौधरी उत्तराखंड पुलिस में पौड़ी जिले में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। कहा कि बुधवार सुबह उन्हें आरएस चौधरी के फेसबुक मैसेंजर से एक मैसेज आया, प्राप्त जिसमें रिश्तेदार के अचानक दुर्घटना में घायल हो जाने पर उपचार के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद मांगी गई थी। चैट करने वाले व्यक्ति ने आशीष को अपना पेटीएम अकाउंट नंबर भी मैसेज किया, जिस पर आशीष ने चैट करने वाले व्यक्ति को आरएस चौधरी समझकर पांच हजार रुपये भेज दिए।
रुपये मिलने की कंफर्मेशन के लिए जब आशीष ने आरएस चौधरी को फोन किया तो उन्होंने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली गई थी। आईडी हैक करने वाले ने आशीष के साथ उनके कई जान पहचान के लोगों से मदद के नाम पर रुपये की डिमांड की। इस पर आशीष ने मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हरबर्टपुर चौकी पुलिस में तहरीर दी है। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले में साइबर सेल की मदद से जांचकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें