फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सेवा नियमावली संशोधन न होने से लटकी 1300 नर्सिंग पदों की भर्ती, वर्षवार मेरिट पर भर्ती का प्रावधान

Mon, 26 Jun 2023 10:44 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

वर्षवार मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन तीन चरणों में किया जा रहा है। अगले माह तक बोर्ड अंतिम चयन सूची विभाग को सौंपेगा। लेकिन चिकित्सा शिक्षा विभाग की नर्सिंग सेवा नियमावली में संशोधन न होने से नर्सिंग भर्ती लटकी है।
विज्ञापन
नर्सिंग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा शिक्षा विभाग में सेवा नियमावली में संशोधन न होने से मेडिकल कॉलेजों में 1364 नर्सिंग पदों की भर्ती लटकी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर चिकित्सा शिक्षा की नियमावली में वर्षवार मेरिट के आधार पर भर्ती करने का प्रावधान किया जाना है।

सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की नियमावली में संशोधन कर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से 1564 नर्सिंग अधिकारी पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू की है। वर्षवार मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन तीन चरणों में किया जा रहा है। अगले माह तक बोर्ड अंतिम चयन सूची विभाग को सौंपेगा। लेकिन चिकित्सा शिक्षा विभाग की नर्सिंग सेवा नियमावली में संशोधन न होने से नर्सिंग भर्ती लटकी है।

कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

विज्ञापन

बेरोजगार संविदा नर्सेज महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से कई बार मुलाकात कर नियमावली में संशोधन कर मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग पदों पर भर्ती शुरू करने की मांग की गई। लेकिन अभी तक नियमावली का प्रस्ताव कैबिनेट में नहीं लाया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: बवाल के बाद पुरोला में मुस्लिम समुदाय की 22 दुकानें खुलीं, लौटे दस परिवारों की जुबानी पूरी कहानी

उधर, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार का कहना है कि नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। आगामी कैबिनेट में प्रस्ताव को रखा जाएगा। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें