उत्तराखंड में जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 27 व 28 जुलाई को होगी। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी एक जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाएगा।
विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि एक जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जल्द ही प्रवेश परीक्षा का विस्तृत नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इन प्रवेश परीक्षा से प्रदेश में राज्य कोटे की नर्सिंग से संबंधित सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। अगस्त में इसकी काउंसिलिंग होगी।
सीटों का विवरण
स्टेट नर्सिंग कॉलेज, देहरादून : बीएससी नर्सिंग(60 सीटें), एमएससी नर्सिंग(18 सीटें), पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग(30 सीटें)।(निजी कॉलेजों की सीटों का विवरण काउंसिलिंग के समय मिलेगा।)
स्टेट स्कूल ऑफ नर्सिंग, देहरादून : जीएनएम(50 सीटें), एएनएम(50 सीटें)।
बीडी पांडे कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नैनीताल : जीएनएम(30 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, रानीपोखरी : एएनएम(20 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, खिर्सू, पौड़ी : एएनएम(20 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, गदरपुर, ऊधमसिंहनगर : एएनएम(20 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, अल्मोड़ा : एएनएम(20 सीटें)।
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, पिथौरागढ़ : एएनएम(20 सीटें)।
यहां होगा ऑनलाइन आवेदन :
www.hnbumu.ac.in