12वीं के बाद एमबीबीएस के अलावा बीएससी नर्सिंग कर सेना में नर्स बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12वीं में पढ़ रही छात्राएं ही इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। कोर्स में चयन लिखित परीक्षा, मेडिकल एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
सेना के विभिन्न संस्थानों में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए 12 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उत्तराखंड में देहरादून शहर में इस प्रवेश परीक्षा के केंद्र बनाए जाएंगे। आवेदक का जन्म एक अक्तूबर 1992 से 30 सितंबर 2000 के बीच होना चाहिए। फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
आवेदन करने वाली छात्रा की हाइट कम से कम 148 सेमी होनी चाहिए। चयन के लिए अप्रैल में 90 मिनट की बहुविकल्पीय प्रश्नों वाली परीक्षा होगी। इसे पास करने के बाद मई में इंटरव्यू होंगे। इंटरव्यू के बाद चयनित छात्राओं का मेडिकल एग्जाम होगा। इसके लिए उन्हें स्पेशल मेडिकल बोर्ड के सामने फिटनेस दिखानी होगी। परीक्षा का आवेदन का शुल्क 150 रुपये होगा। एग्जाम के लिए 27 मार्च को वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होंगे।
किस संस्थान में कितनी सीटों पर मौका
एएफएमसी पुणे - 40
सीएच (ईसी), कोलकाता - 30
आईएनएचएस, अश्वीनी - 40
एएच(आर एंड आर), नई दिल्ली - 30
सीएच(सीसी), लखनऊ - 40
सीएच(एएफ), बैंगलोर - 30
यह है वेबसाइट : www.joinindarmy.nic.in