फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehrdaun News : बढ़ने लगी पासपोर्ट के आवेदनों की संख्या

Wed, 27 Jan 2021 09:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भारतीय पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का प्रसार कम होने से पासपोर्ट कार्यालय में आवेदकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इसका असर देहरादून स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र और प्रदेश के छह पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीओपीएसके) पर भी दिखने लगा है। कुछ जगह बायोमीट्रिक जांच के लिए भी लोगोें को इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पासपोर्ट सेवा केंद्र देहरादून में 27 जनवरी के लिए सामान्य पासपोर्ट के 360, तत्काल के 30, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के 30 अप्वाइंटमेंट दिए गए हैं। इसी तरह, 27 जनवरी को एमकेपी रोड स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में विभिन्न तरह की पूछताछ के लिए 50 ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट दिए गए हैं।

अल्मोड़ा में एक फरवरी को 20 और काठगोदाम में 40 अप्वाइंटमेंट हैं। नैनीताल व श्रीनगर गढ़वाल में 27 जनवरी के लिए 40-40, रुड़की में 28 जनवरी के लिए 40 और रुद्रपुर (उधमसिंह नगर) में दो फरवरी के लिए 40 अप्वाइंटमेंट हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी दीपक जोशी ने बताया कि अब अधिक संख्या में लोग पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं। इससे लंबित आवेदनों की संख्या भी बढ़ रही है, लेकिन सुकून की बात यह है कि दूरस्थ क्षेत्र के सभी पीओपीएसके खोल दिए गए हैं। इससे वहां के लोगों को देहरादून के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें