फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : आज हरिद्वार से चलेगी नई दिल्ली शताब्दी और काठगोदाम जनशताब्दी

Wed, 27 Jan 2021 08:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी का संचालन बुधवार को देहरादून के बजाय हरिद्वार से होगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हरिद्वार और रायवाला के बीच आरओबी निर्माण कार्य के चलते दोनों ट्रेनों को देहरादून लाने के बजाय हरिद्वार से वापस रवाना किया जाएगा। इसके अलावा हावड़ा- देहरादून उपासना एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से देहरादून पहुंचेगी।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि जिन यात्रियों को बुधवार को शताब्दी या जनशताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा करनी है, उन्हें हरिद्वार पहुंचना होगा। उपासना एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से देहरादून पहुंचेगी। इसके अलावा देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-कोटा नंदादेवी एक्सप्रेस समेत बाकी सभी ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें