फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी का पुतला जलाया

Sat, 18 Oct 2025 02:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
डाकपत्थर महाविद्यालय में प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एनएसयूआई) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी का पुतला भी जलाया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मंदसौर जनपद के एक कॉलेज में आयोजित युवा उत्सव समारोह में छात्राओं के कपड़े बदलने के दौरान उनकी फोटो खींचने का आरोप एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लगा है। घटना के विरोध में एनएसयूआई ने डाकपत्थर महाविद्यालय में प्रदर्शन किया।



छात्र नेता गगनदीप सिंह ने आरोप लगाया कि एबीवीपी कार्यकर्ता विद्यालयों और महाविद्यालयों में सत्ता के बल पर अनैतिक व दबाव की गतिविधियों को संचालित करते हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में विदेश चौहान, उस्मान, फैजल, आशीष चौहान, अरशद आरजू, अंकिता, ऋषभ, गगन, संजय, हरजोत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें