फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोज खान बोले, इन चार मुद्दों से शुरू होगा देश में NSUI का ‘इंकलाब’

Tue, 27 Feb 2018 12:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
dehradun
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) देशभर में इन चार मुद्दों को लेकर आंदोलन ‘इंकलाब’ शुरू कर रहा है। छात्र को अगर किसी परीक्षा के आयोजन के बाद एडमिट कार्ड मिले, फॉर्म भरा हो लेकिन परीक्षा होने के बाद तक भी कोई जानकारी ही न मिले, एडमिशन रद्द करा दिया हो तो फीस वापस न मिले तो ऐसे में छात्र की क्या गलती?

विज्ञापन


इसलिए देश में नेशनल स्टूडेंट राइट कमीशन की स्थापना की जरूरत है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) देशभर में ऐसे ही चार मुद्दों को लेकर आंदोलन ‘इंकलाब’ शुरू कर रहा है।

एनएसयूआई के राज्य स्तरीय छात्र-छात्रा सम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई की स्थापना केवल छात्र-छात्राओं के लिए हुई है। यहां किसी जाति, समुदाय को लेकर कोई भेदभाव नहीं है।
विज्ञापन


सोमवार को नगर निगम सभागार में एनएसयूआई के सम्मेलन का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा ह्दयेश, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान, एनएसयूआई प्र्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, प्रदेश प्रभारी करिश्मा ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर संगठन के लिए काम करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

dehradun
राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने कहा कि एनएसयूआई चार प्रमुख मुद्दों पर इंकलाब शुरू कर रहा है। पहला मुद्दा है छात्रों के लिए नेशनल व स्टेट स्टूडेंट राइट कमीशन का। अगर किसी छात्र के कॅरियर के साथ सिस्टम की सुस्ती से खिलवाड़ होता है तो ऐसा आयोग होना चाहिए, जहां छात्र सीधे जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सके। इसके अलावा देश में छात्रसंघ चुनावों को लेकर नया कानून बनें, इसलिए भी आंदोलन होगा।

उन्होंने कहा कि जब विदेशों में युवा चुनाव लड़ सकते हैं तो यहां चुनाव लड़ने के लिए 25 साल की उम्र सीमा क्यों। उन्होंने कहा कि यहां चुनाव के लिए भी 18 साल की उम्र होनी चाहिए। इसी उम्र से विधायक और सांसद चुने जाने चाहिए। इसके अलावा देश के बेरोजगारों को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता मिलना चाहिए। इन चार मुद्दों पर इंकलाब होगा। समारोह में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने युवाओं को संगठित होकर निकाय चुनावों में भाजपा के खिलाफ काम करने का आह्वान किया।

प्रीतम सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने युवाओं को बरगलाकर सत्ता पर कब्जा जमाया है। अब वक्त आ गया है कि हम एकजुट होकर इस झूठ का पर्दाफाश करें। सम्मेलन में पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने भी कहा कि चाय-पकौड़े बेचने वाली भाजपा की सरकार युवाओं को ठग रही है। उन्होंने एनएसयूआई से एकजुट होकर आंदोलन करने, लोगों तक यह झूठ पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्दयेश ने भी युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर सुमित्तर भुल्लर, सन्नी मेहता, संग्राम सिंह पुंडीर, श्याम सिंह चौहान, कुलदीप कुमार, संदीप कुमार सहित भारी संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें